वारासिवनी महाविद्यालय में आयोजित किया गया गोद ग्राम जागरूकता कार्यक्रम’
Editor DeskFebruary 13, 2022
0
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव, ’जनभागीदारी से जन आन्दोलन’ के अंतर्गत गोद ग्राम जागरूकता व्याख्यान कार्यक्रम शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में दिनांक 12 फरवरी 2022 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से परिचय कराते हुए उसके प्रयोजन, प्रबंधन और उससे होने वाले लाभ तथा अर्थोपार्जन के महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम प्रभारी श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा ग्रामों में निवासरत छात्रों को गाजर घास उन्मूलन की प्रक्रिया अपनाने और उसे जलाकर कम्पोस्ट खाद बनाने तथा नियंत्रित करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दि गयी एवं बताया कि गाजर घास भारत के महाराष्ट्र राज्य में 1955 में प्रवेश कर चुकी थी जो आज पूरे भारत में भीषण प्रकोप की तरह भूमि पर फैल चुकी है। गाजर घास का उगना, फैलना और उससे होने वाली बीमारियों और रोकथाम के बारे में महात्वपूर्ण जानकारी दी।कार्यक्रम के सदस्य डॉ0 पवन कुमार सिंह ने ग्रामीण स्तर पर खेतो एवं नमी वाले क्षेत्रों में पल रहे जहरीले कीट, साप, आदि जीव जन्तुओं के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया और उनसे कैसे बचा जाए, उनसे सावधानी बरतने के लिए संक्षिप्त जानकारी दी। इस व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं कृष्णा पराते (नोडल अधिकारी), श्री विनोद कुमार सिंह (कार्यक्रम प्रभारी) सदस्य डॉ0 पवन कुमार सिंह, श्री विकास साहु, कु0 शिखा देवगीरकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने व्याख्यान के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है