बुरहानपुर/26 फरवरी 2022/-रविवार से देशभर में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है। इसे राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवार के रूप में भी जाना जाता है। यह जानकारी जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आज कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं विधायक श्री ठा.सुरेंद्र सिंह, रोटरी क्लब द्वारा सुनिश्चित केंद्र आशा निकेतन शाला इंदिरा कॉलोनी में प्रातः 8.30 बजे देश के नव निहालो को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान 27 फरवरी को केन्द्रों पर तथा 28 फ़रवरी व 2 मार्च को घर-घर पोलियो टीम दस्तक देकर जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलायेगी। उन्होंने सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
Breaking News
Loading...
