Type Here to Get Search Results !

पल्स पोलियो अभियान आज से रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक


श्योपुर, 26 फरवरी 2022

राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्सपोलियो टीकाकरण अभियान दिनांक 27 फरवरी से 01 मार्च 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत जन्म से 5 वर्ष तक बच्चां को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई जावेगी। अभियान के प्रचार प्रसार हेतु आज पुराने अस्पताल से पल्सपोलियो अभियान रैली को सीएमएओ डॉ. बीएल यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया जो नगरपालिका चौराहा, पटेल चौराहा होते हुए मुख्य मार्गो से गुजरी। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेन्द्र वर्मा, जिला मीडिया अधिकारी आरबी शाक्य, डीसीएम अमित श्रीवास, शहरी नोडल अधिकारी डॉ. केएच पचौरिया, बीपीएम वैशाली गोयल आदि उपस्थित थे।
 रैली में आशा कार्यकर्ता, ऑगनवाडी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बैनर, पोस्टर के माध्यम से लोगों से अपील की है कि 27 फरवरी 2022 को पोलियो बूथ पर जन्म से 5 साल तक के बच्चों की दवा पिलाई जावेगी सभी माता पिता की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चे को पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलायें। इसी प्रकार विजयपुर ब्लॉक में भी रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक किया गया।
जिले में 1 लाख 20 हजार बच्चों को दवा पिलाने हेतु जिले में 927 टीकाकरण टीम बनाई गई है जिसमें पहले दिन आगॅनवाडी केन्द्रों एवं बस स्टेण्डों पर बने पोलियो बूथ पर पोलियो की दवा पिलाई जावेगी आम नागरिकों से अपील की है कि अपने बच्चों को पोलियो बूथ पर रविवार 27 फरवरी को ले जाकर पोलियो की दवा जरूर पिलवायें अपने बच्चे को पोलियो मुक्त बनायें।
क्रमांक 208/2022   फोटो क्र. 16 से 18 तक  
ग्राम गौरव दिवस का प्रशिक्षण सम्पन्न
श्योपुर, 26 फरवरी 2022
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल के मार्ग दर्शन में ग्राम गौरव दिवस आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, इस प्रशिक्षण में शासन के निर्देशानुसार हर गॉव में उसकी विशेषता अथवा उसके ऐतिहासिक महत्व या कोई अन्य दिवस पर किसी एक दिन को तय करते हुए ग्राम स्थापना दिवस की तिथि तय की जाना है।
ग्राम गौरव दिवस के संबंध में श्रीमती राजेश शर्मा प्रभारी अधिकारी पंचायत प्रकोष्ठ द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री ओ.पी. शर्मा, सहा.प्राध्यापक, पी.जी.कॉलेज श्योपुर, श्री सुशील दुबे वरिष्ठ अध्यापक, उत्कृष्ट उ.मा.वि. श्योपुर एवं श्री आदित्य चौहान समाजसेवी श्योपुर एवं जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया ।
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 28 फरवरी 2022 को जनपद पंचायत श्योपुर में, 02 मार्च 2022 को जनपद पंचायत विजयपुर में तथा 04 मार्च 2022 को जनपद पंचायत कराहल में प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.