Type Here to Get Search Results !

महाविद्यालयों, छात्रावासों और विभागीय कार्यालयों का होगा नियमित निरीक्षण

कटनी (8 फरवरी)- उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सभी महाविद्यालयछात्रावास और विभागीय कार्यालयों का नियमित निरीक्षण किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिये थे।

            जिले के अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य माह में दो बार जिले के अधीनस्थ महाविद्यालयों/छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक माह में पाँच बार संभाग के अधीनस्थ महाविद्यालयों/छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। उच्च शिक्षा संचालनालय के अधिकारी और विभाग के मंत्रालयीन अधिकारी माह में एक बार महाविद्यालयोंछात्रावासोंविभागीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे।

            निरीक्षण में संबंधित अधिकारी शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थितिकक्षावार समय-सारणी का पालनविषयवार शिक्षक-विद्यार्थी अनुपातपरिसर की साफ-सफाईपेयजलशौचालयमहिला शौचालय की व्यवस्थाछात्राओं के लिए कॉमन रूमपुस्तकालयों में पुस्तकों की पर्याप्त संख्या एवं सुचारू वितरणछात्रावास व्यवस्थाक्रीडा सुविधाएँएनसीसी/एनएसएस गतिविधियाँहितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयनविद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्थाकार्यालय संबंधी व्यवस्थानिर्माण कार्यों की स्थिति तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन आदि बिन्दुओं पर अवलोकन करेंगे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.