Type Here to Get Search Results !

स्वास्थ्य मंत्री ने जल जीवन मिशन प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


रायसेन, 08 फरवरी 2022
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन सर्किट हाउस से जल जीवन मिशन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खण्ड रायसेन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जागरूकता रथ के माध्यम से गॉव-गॉव में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नल के माध्यम से प्रत्येक परिवार में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रचार रथ के माध्यम से गॉव-गॉव जाकर लोगों को जल जीवन मिशन की जानकारी देकर योजना के क्रियान्वयन, संचालन-संधारण, जल संरक्षण विषयों पर जागरूक किया जाएगा। साथ ही सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए समय पर जलकर की राशि चुकाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री श्वेता औचट द्वारा बताया गया कि सहयोगी संस्था के माध्यम से जिले के 150 गॉवों में जल जीवन मिशन प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से जनसभा, नुक्कड़ सभाओं का आयोजन, दीवार लेखन, पम्पलेट पोस्टर वितरण तथा नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला सलाहकार श्री दीपक राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.