डॉ अश्विनी त्रिवेदी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक, महाकोशल का प्रभार
February 08, 2022
0
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ अभिजीत देशमुख ने जबलपुर के जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अश्विनी कुमार त्रिवेदी को प्रदेश सहसंयोजक मनोनीत किया है ।आपकी नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री सुहाष भगत की सहमति से की गई है।
डॉ अश्विनी त्रिवेदी को प्रदेश सहसंयोजक पद पर नियुक्त करने के साथ ही प्रकोष्ठ में उनके द्वारा किए गए कार्य को देखते हुए महाकोशल का प्रभार भी संगठन ने सौंपा है। जबलपुर महानगर संयोजक के रूप में डॉ अश्विनी त्रिवेदी ने अपने कार्यकाल में सेवा के कई उल्लेखनीय कार्य किए एवं संगठन की सेवा कर युवाओं को जोड़ा। मनोनीत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ अश्विनी त्रिवेदी को प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, नगर भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ,विधायक सुशील तिवारी इंदू ,प्रदेश मंत्नी आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी,पूर्व महापौर प्रभात साहू एवं नगर भाजपा उपाध्यक्ष जय सचदेवा,भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ सदस्य डॉ विवेक जैन, डॉ.शुभम अवस्थी, डॉ प्रियंक दुबे, डॉ अभिनव श्रीवास्तव डॉ ऋ षि उपाध्याय डॉ सुमित वर्मा ,डॉ विभोर हजारी, ग्रामीण उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, डॉ नितिन दुबे आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
Tags