मंदसौर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटील ने केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि मोदी सरकार अपने दुसरे कार्यकाल मे भी कृर्षि एवं रोजगार क्षेत्र की उपेक्षा कर रही है। भारतीय अर्थव्यवस्था कृर्षि आधारित होने के बावजुद किसान एवं खेती की चिंता सरकार के बजट में नही दिखायी देती है। नवीन साठ लाख नौकरिया देने की बात सरकार तो कर रही है लेकिन पिछले सालो में बजट में हुये प्रावधानो का हश्र देखकर रोजगार क्षेत्र के लिये किये गये वादे पुरे होगे इसकी उम्मीद कम है। कुल मिलाकर केन्द्रीय बजट सिर्फ बजट प्रस्तुत करने की औपचारिकता ही मात्र दिखायी देता है।
सुरेश भाटी
9755516609
सुरेश भाटी
9755516609
