जबलपुर में फिर बढ़े कोरोना पॉजिटिव केस, डिस्चार्ज भी ज्यादा
February 01, 2022
0
जबलपुर। एक दिन की राहत देकर फरवरी माह के पहले दिन जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। मंगलवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार 390 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं कोरोना से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 968 बताई गई। सरकारी रिकार्ड में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। एक्टिव केसों की संख्या भी घटकर 3699 हो गई। प्रशासन ने संक्रमण कम होने के बाद भी सावधानी रखने की हिदायत दी है और वैक्सीनेशन पर जोर दिया है।
Tags