नर्मदापुरम/08,फरवरी,2022/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अपील की है कि वे जहॉ रहते हे उस गॉव व शहर का गौरव दिवस जरूर मनायें। गौरव दिवस किस तिथि को मनाना है यह सर्व सम्मति से तय किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान नर्मदापुरम् के सेठानी घाट पर होशंगाबाद का नामकरण ’’नर्मदापुरम’’ करने के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने इस अवसर पर जिले के बाबई का नामकरण माखननगर करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान इस अवसर पर कहा कि आज उनका वर्षो पुराना संकल्प पूरा हुआ है और सभी नागरिको को सपना साकर हुआ है। उन्होने कहा कि अब संभाग के साथ-साथ जिला व शहर का नाम भी नर्मदापुरम हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इसे अपने चौथे कार्यकाल एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताई।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज सेठानी घाट नर्मदपुरम पर माघ शुक्ल सप्तमी नर्मदा जयंती के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ सायं मां नर्मदा का अभिषेक पूजन एवं आरती की। इस अवसर पर संसद श्री राव उदय प्रताप सिंह, विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजय पाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी, सिवनीमालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, म.प्र.खादी ग्रामोघोग बोर्ड के अध्य क्ष श्री जीतेंद्र लिटोरिया, म.प्र. सामान्यर वर्ग आयोग कल्याण के अध्यवक्ष श्री शिव चौबे, श्रीमति माया नारोलिया, श्री दर्शन सिंह चौधरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
