मंदसौर 8 फरवरी 22/ मुख्यमंत्री श्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में ग्रामीण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में गठित स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 300 करोड़ रुपए के बैंक ऋण सिंगल क्लिक से वितरित किए। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को सुशासन भवन के एनआईसी कक्ष में देखा एवं सुना गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, कलेक्टर श्री गौतम सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार सत्यम, जिला परियोजना प्रबंधक श्री अनिल कुमार मरावी, म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला एवं विकासखण्ड स्तर के मिशनकर्मी एवं स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमति प्रियंका मुकेश गिरी गोस्वामी, विधायक श्री यशपाल सिंह सिसौदिया, कलेक्टर श्री गौतम सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार सत्यम के द्वारा 50 लाख रू ऋण वितरण किया गया। जिले की सभी जनपद पंचायतो में समूह की महिलाएं कार्यक्रम को दूरदर्शन एवं अन्य ऑनलाइन के माध्यम लगभग 25500 समूह सदस्यों द्वारा सुविधानुसार अलग अलग स्थान पर प्रसारण देखा गया। 
