Type Here to Get Search Results !

मेडिकल के समीप आधी रात तालिबानी हरकत,युवक को बैल्ट से पीटते पुलिस ने दबोचा

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज के पास सड़क किनारे देर रात तालिबानी जुल्म की घटना पर एक्शन लेते हुए गढ़ा पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। सड़क पर दो बदमाश एक युवक को बैल्ट से बुरी तरह पीट रहे थे। वहां से गुजर रहे मीडिया कर्मियों ने उन्हें रोका तो युवकों ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। गढ़ा पुलिस यह सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची और ज्यादती करने वाले बदमाशों को गिऱफ्तार कर लिया। पीड़ित युवक आशीष उर्फ गोलू ने पुलिस को बताया कि मेडिकल क्षेत्र के रहने वाले शिवम रजक और विनोद यादव सड़क किनारे बैठे हुए थे। दोनों ने आवाज देकर पास बुलाया और इंकार करने पर गाली देते हुए पकड़ लिया। विरोध करने पर विनोद यादव बेल्ट से पीटने लगा। दोनों बेल्ट से मार रहे थे, इसी बीच मौके पर पुलिस आ गई। गढ़ा पुलिस ने बताया कि मारपीट करने वाले बदमाशों को पकड़कर थाने लाया गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। शराब पीने का संदेह होने पर घायल सहित आरोपियों का मुलाहजा कराया गया है। घायल आशीष का उपचार कराने के बाद थाने में बैठे आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों कहने लगे हम ऐसे ही मजाक कर रहे थे, बैल्ट भी धीरे-धीरे मार रहे,जिससे गंभीर चोट न पहुंचे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.