बालाघाट। 92 वर्ष की उम्र में समाजसेवा का जज्बा लिए हुए व्योवृद्ध तुलसीराम सेठिया गुरूवार को जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर वनग्राम पहुंचकर वन विभाग के सहयोग से शिविर आयोजित कर 40 लोगो को कंबल और उनके पुत्र नेमीचंद सेठिया के द्वारा छोटे बच्चो को गर्म कपडा, स्वेटर और बिस्किट वितरण किया। जबकि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ मनोज पांडेय के निर्देश पर सेक्टर सुपर वाईजर विंदेप्रसाद, निजाम सिह मरकाम, श्रीमति श्यामा पटले और पुनम आगरे के द्वारा ईलाज कर दवांईयां दी और कई लोगो को वेक्सिन का टीका भी लगाया। इस अवसर पर पत्रकार रफी अंसारी, परिक्षेत्र सहायक राजेश पथिक, वनरक्षक राजकुमार टेकाम, चित्तोड सिंह भोयर, नवीन बिसेन, राकेश पंद्रे, नरेंद्र ठाकरे एवं नरेंद्र धुर्वे, शिक्षक रणधीर बोरकर, अमिताब देशमुख आदि उपस्थित थे।
Breaking News
Loading...
