खरगोन 03 फरवरी 2022। जनजातीय कार्य विभाग म.प्र. स्पेशल एण्ड रेसिडेंशियल
एकेडमिक सोसायटी के अंतर्गत विशिष्ट आवासीय विद्यालयों एकलव्य आदर्श आवासीय
विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर एवं आदर्श आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के लिये
कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिये विभागीय एपमीटास पोर्टल पर 5 फरवरी 2022 तक आवेदन
आमंत्रित किये गये हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि प्रवेश पत्र
डाउनलोड करने की प्रारंभिक तिथि 20 फरवरी है तथा परीक्षा 27 फरवरी 2022 को
प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कक्षा 5वीं
में अध्ययनरत जनजाति वर्ग, विषेष पिछड़ी जनजाति (भारिया, बैगा, सहरिया) विमुक्त
जनजातियां, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय के अलावा वे सभी बच्चे जिन्होंने उग्रवाद
या कोविड-19 महामारी में अपने माता-पिता को खो दिया हैं, वे प्रवेश के लिये आवेदन कर
सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा
सकता है।
