तरुण शक्ति के कार्यक्रम में जुटी युवा शक्ति
जबलपुर। भारत के महान क्रांतिवीर, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर तरुण शक्ति संगठन द्वारा उनकी प्रतिमा का दुग्धाभिषेक कर एवं जनेऊ पहनाकर युवाओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। विजय नगर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थापित अनंत युवाओं के प्रेरणास्नेत क्रांतिकारी आजाद का स्मरण कर उनके बलिदान को नमन किया गया। गत वर्ष पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर आजाद की पुरानी व जर्जर प्रतिमा के स्थान पर तरुण शक्ति के संस्थापक एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरया के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने संकल्प के तहत नई प्रतिमा का अनावरण किया था, जिसमें देश के क्रांतिकारी शहीद आजाद सहित सुखदेव व राजगुरु के परिजन शामिल हुए थे। आज पुण्यतिथि पर आजाद पार्क वहां एकत्र युवाओं के जयघोष से गूंज उठा। तरुण शक्ति के प्रमुख धीरज पटैरया ने कहा कि संगठन द्वारा शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव व राजगुरु को भारत र} सम्मान देने का अभियान परिणाम मिलने तक जारी रहेगा। पुष्पांजलि कार्यक्रम में जुटी युवा शक्ति ने क्रांतिवीरों की प्रेरणा से राष्ट्र के नवनिर्माण का संकल्प लिया।