Type Here to Get Search Results !

विशेष अनुग्रह योजना के आवेदकों को अंतिम रूप से सुना गया


खरगोन 17 फरवरी 2022। मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना के आवेदकों को 

गुरुवार को सुनवाई का अंतिम अवसर दिया गया। राज्य शासन ने राज्य में कार्यरत 

समस्त नियमित या स्थाईकर्मी दैनिक वेतन भोगी संविदा या आउटसोर्स के शासकीय सेवकों

के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना लागू की गई थी। गुरुवार को ऐसे 

आवेदकों जिनके पास आरटीपीसीआर या आरएटी की रिपोर्ट नही होने पर अपात्र घोषित 

कर दिया गया था। ऐसे आवेदकों को गुरुवार को अपर कलेक्टर श्री एसएस मुजाल्दा ने 

अंतिम अवसर देते हुए सुनवाई की। इस योजना में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन 

कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें अब तक 24 हितग्रहियों को राशि प्रदान की गई है। 

23 आवेदन ऐसे है जिनके पास पॉजिटिव होने की रिपोर्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में शासन 

को सूची भेजकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। जबकि तीन आवेदन रीपिट प्राप्त हुए हैं। इस 

योजना में कुल 9019620 रुपये का लाभ दिया जा चुका है। बैठक में जिला कोषालय 

अधिकारी श्री आनंद पटले और आवेदक उपस्थित रहे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.