Type Here to Get Search Results !

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के विद्यार्थियों हेतु हेल्पलाइन सेवा



रायसेन, 17 फरवरी 2022
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियो के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस हेल्पलाइन में विद्यार्थियो को परीक्षा के समय में होने वाले मानसिक तनाव को दूर करने एवं अकादमिक समस्याओ के निराकरण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। हेल्पलाइन प्रातः 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक समस्त अवकाश दिवसों में भी संचालित रहेगी। विद्यार्थी परीक्षाओ एवं मण्डल संबंधी समस्त जानकारी के लिए इन नंबर 18002330175 पर सम्पर्क कर सकते है।
पीआरओ/स0क्र0 98/02-2022





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.