Type Here to Get Search Results !

आधी रात के बाद बादलों की गरज और बिजली की चमक ने लोगों को डरा दिया

जबलपुर । प्राकृतिक असंतुलन के चलते देर रात एक बार फिर मौसम ने करवट क्या बदली, लोग सोते से जाग गए। करीब पौने एक बजे बादलों की तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो शुरू हो गई। आसमान पर बिजली चमकने का डरावना दृश्य और तेज बारिश ने दिल दहला दिया। मौसम विदों ने इसे पश्चिमी विक्षोभ का असर बताया है उनकी मानें तो अगले 3-4 दिनों तक बादल-पानी की संभावना है। स्थानीय मौसम वेधशाला के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बना चक्रवातीय हवाओं का घेरा पानी की खेप लेकर आया है। बदले मौसम से रात और दिन के तापमान सामान्य से ऊपर चले गए हैं। आज सुबह शहर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। कल रात 7.8 मिलीमीटर पानी गिरा। इसे मिलाकर इस ठंड के सीजन में अब तक 31.6 मिलीमीटर पानी गिर चुका है। 

 कल से फिर दूसरा सिस्टम

मौसम विदों की मानें तो अभी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ पूर्वी बांग्लादेश के साथ-साथ मलक्का जलसंधि के पास भी चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र विकसित हो सकता है। वहीं 28 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। तमाम मौसमी हलचल अगले 3-4 दिनों तक बारिश की अच्छी उम्मीद जाहिर कर रहीं हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.