Type Here to Get Search Results !

संत रविदास जयंती समारोह कार्यक्रम नेपानगर तथा खकनार में होगा आयोजन

बुरहानपुर/15 फरवरी, 2022/- मध्य प्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय भोपाल द्वारा आज दिनांक 16 फरवरी, 2022 को ग्राम पंचायत स्तर एवं जिला स्तर पर संत रविदास जयंती समारोह के आयोजन के निर्देश प्राप्त हुए है। यह जानकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री लखनलाल अग्रवाल ने दी।
उन्होंने जनपद पंचायत खकनार सीईओ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नेपानगर को अवगत कराया है कि विकासखण्ड स्तर पर आयोजन निर्धारित समय पर प्रारंभ किया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित अनुयायियों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण प्रदर्शित करवाने की व्यवस्था की जाना है। आयोजन में संत रविदास जी के भजनों का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह ने जनपद पंचायत खकनार सीईओ तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेपानगर को विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.