एक ही हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
जबलपुर। यहां से 144 किलोमीटर दूर दमोह जिले में आयोजित कुं डलपुर महोत्सव में शामिल होने जा रहे जबलपुर के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में उनका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेरा पुलिस ने बताया कि न्यू दमोह निवासी शिवम गुप्ता जबलपुर में रहने वाले अपने मित्र विपिन जैन और राजेंद्र जैन के साथ बाइक से कुंडलपुर महोत्सव में शामिल होने जा रहा था। रात करीब 10.30 बजे जैसे ही वे देवडोंगरा गांव के पास पहुंचे दमोह से पटेरा की ओर जाने वाली बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। घटना में विपिन और राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि शिवम को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों ही मृतक युवक जबलपुर के गढ़ाफाटक के रहने वाले थे, जिसके चलते क्षेत्र में शोक का महौल है।