Type Here to Get Search Results !

सोचा, कलेक्टर चमका गए थे, दो दिन बाद फिर पहुंच गए इलैयाराजा टी, महकमे में खलबली

हनुमानताल व शहर की सफाई के लिए दी हिदायत का नतीजा देखने के बाद लगाई फटकार 

जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था व हनुमानताल की बदहाली देखने दो दिन पहले गए कलेक्टर इलैयाराजा टी रविवार को फिर उसका असर देखने पहुंच गए। दरअसल, नगर निगम के अमले ने सोचा कि कलेक्टर सिर्फ चमकौव्वल कर गए थे, लेकिन आज फिर सुबह-सुबह पहुंचे कलेक्टर ने लापरवाही देख अधिकारियों-कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। उनके साथ रहे जेएमसी कमिश्नर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सफाई व्ववस्था से संबंधित किसी भी कार्य की औचक निरीक्षण में जांच की जाएगी। बीते 10 फरवरी की सुबह हनुमानताल सहित शहर के अनेक क्षेत्र में साफ-सफाई और अव्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन के अमले को हड़का कर लौटे कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी व जेएमसी कमिश्नर आज रविवार अवकाश के बाद भी एक बार फिर सुबह-सुबह हनुमानताल पहुंच गए। चूंकि आमतौर पर कलेक्टर स्तर के किसी अधिकारी के एकाध बार दौरा के बाद दूसरी बार आगमन उनके कार्यकाल में नहीं होने की परंपरा जबलपुर में है, इसलिए जिला प्रशासन, पुलिस व नगरनिगम सहित प्रशासनिक अमला इस बावद निश्चिंत था, लेकिन दोबारा पहुंच गए कलेक्टर को सुबह-सुबह सिर पर खड़ा देख सिस्टम में हड़कम्प मच गया। कलेक्टर ने जिम्मेदार अधिकारियों की क्लास लगाई और कहा कि बार-बार आऊंगा, यदि लापरवाही दिखी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और शिकायत करने की अपील की। उन्होने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने में नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है इसलिए जागरूक नागरिक बनें। इस दौरान एसडीएम नम: शिवाय अरजरिया, तहसीलदार राजेश सिंह, नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल, जेएमसी के संभागीय अधिकारी देवेंद्र चौहान भी उपस्थित थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.