विदिशा, दिनांक दो फरवरी 2022
अपर कलेक्टर श्री वृदांवनिंसंह ने राजस्व अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा बैठक में शामिल एजेण्डा बिन्दुओं पर पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अपने चेम्बर में बुधवार को आयोजित समीक्षा पूर्व तैयारी बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित अन्य विभागो के अधिकारियों को भी उपरोक्त बैठक में उपस्थित होने की सूचनाएं संप्रेषित कराई है ताकि राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान उपरोक्त बैठक में हल हो सकें।
डिप्टी कलेक्टर एवं भू-अर्जन प्रभारी अधिकारी सुश्री अनुभा सिंह ने हनौथा परियोजना, टेम परियोजना के कार्यपालन यंत्रियों के अलावा कोठा बैराज, पीडब्ल्यूडी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आरईएस के कार्यपालन यंत्री तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालकों को राजस्व अधिकारियों की बैठक में उपस्थित होने हेतु पत्राचार किया है। क्रमांक 18 अहरवाल