खरगोन 02 फरवरी 2022। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी की अध्यक्षता में नवीन कलेक्ट्रेट
भवन के सभाकक्ष में 08 फरवरी को दोपहर 04 बजे गाईड लाइन वर्ष 2022-23 के लिए
जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिला मूल्यांकन समिति के लिए
जिले के प्रभारी मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा बड़वाह विधायक श्री सचिन बिरला को सदस्य
मनोनीत किया है। वहीं जिला पंजीयक जिला मूल्यांकन समिति के संयोजक होंगे तथा
जिले
के सभी उप पंजीयक तहसील वार उप जिला मूल्यांकन समिति के प्रस्तावों के साथ बैठक
में उपस्थित रहेंगे।
