जबलपुर में कोरोना से मौत थमी, नए पॉजिटिव केस घटे
February 18, 2022
0
जबलपुर। लगातार हर दिन कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला शुक्रवार को थमा। जारी रिपोर्ट के अनुसार आज 43 नए पॉजिटिव केस मिले और एक भी मौत दर्ज नहीं की गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 277 हो गई और स्वस्थ होने पर 71 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है, लेकिन स्वास्थ मंत्री प्रभुराम चौधरी के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली है।
Tags