Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने किया विधिवत शुभारंभ


बुरहानपुर/25 फरवरी, 2022/- शासन के निर्देशानुसार जिले में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 05 किलोग्राम एवं 2 किलो के एफटीएल सिलेण्डर की बिक्री का विधिवत शुभारंभ आज जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा किया गया। खाद्य विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से सिलेण्डर की बिक्री के संबंध में गैस कंपनी के वितरकों द्वारा बुरहानपुर के समस्त उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को आवश्यक जानकारी दी गई एवं सिलेण्डर विक्रय करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।खाद्य विभाग द्वारा उक्त कार्य हेतु उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को प्रेरित भी किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमति अर्चना नगपुरे ने बताया कि यह योजना प्रवासी मजदूरों अथवा शहरी क्षेत्र के ऐसे विद्यार्थी जो अपने निवास का प्रमाण देने में असमर्थ है अथवा ऐसे व्यक्ति जिनकी एलपीजी की मासिक खपत 14.5 किलोग्राम से कम है या जो सड़क के किनारे ठेले लगाते हैं, उनके लिए अत्यधिक राहत प्रदान करेगी। इस योजना में उचित मूल्य दुकानदार को वितरक द्वारा वर्तमान दर के अनुसार प्रति सिलेण्डर की बिक्री पर कमीशन प्राप्त होगा





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.