श्योपुर, 09 फरवरी 2022
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संस्था एवं सोसायटियों में गबन एवं धोखाधडी के मामलों में कार्यवाही के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे, एआरसीएस श्री रविन्द्र कुमार शर्मा, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री दिनेश गुप्ता एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने निर्देश दिये कि सोसायटी एवं संस्थाओं में गबन एवं धोखाधडी के मामले सामने आने पर तीन तरह से कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही, वसूली की कार्यवाही तथा एफआईआर कराकर गिरफ्तारी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने निर्देश दिये कि वसूली के मामलों में बैंक प्रबंधको द्वारा की गई वसूली की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाये तथा सहकारिता निरीक्षको के माध्यम से अन्य कार्यवाहियां सुनिश्चित की जाये। बैठक में एआरसीएस श्री रविन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गबन एवं धोखाधडी के नये मामले नही आये है। 93 प्रतिशत संस्थाओं का ओडिट कार्य पूर्ण हो चुका है।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
