Type Here to Get Search Results !

धोखाधड़ी के केस से बचाने रिश्वत मांगी, बेलबाग थाने का एसआई रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त ने डुमना नेचर पार्क के कॉफी हाउस में दबोचा
जबलपुर। 23 वर्षीय युवती को धोखाधड़ी के केस से बचाने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगने वाले बेलबाग थाने के एसआई रामसुहावन अनुरागी को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त एसपी संजय साहू के निर्देशन में लोकायुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से डुमना नेचर पार्क स्थित कॉफी हाउस बुलाकर दबोच लिया।
25 हजार लेते ही पकड़ा गया राम सुहावन 



फरियादी दुर्गा चौधरी ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत की थी कि बेलबाग थाने में पदस्थ एसआई राम सुहावन अनुरागे धोखाधड़ी के एक प्रकरण में समझौता कराने का दबाव बनाते हुए 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। लोकायुक्त एसपी ने डीएसपी लोकायुक्त जेपी वर्मा को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से लोकायुक्त की टीम के कहे मुताबिक फरियादी दुर्गा चौधरी ने एसआई राम सहावन से बातचीत करते हुए 25 हजार रु पए रिश्वत की रकम देने की बात कही। जिस पर एसआई ने उसे रिश्वत की रकम लेकर गुरुवार को डुमना नेचर पार्क बुलाया। जहां दुर्गा चौधरी ने जैसे ही रिश्वत के 25 हजार रुपए एसआई को दिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त की कार्रवाई में निरीक्षक स्वपनिल दास, मंजू किरण तिर्की,कमल सिंह उइके, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल,आरक्षक अतुल श्रीवास्तव,जुबेद खान, विजय विष्ट, राकेश विश्वकर्मा, सोनू चौकसे, पंकज तिवारी एवं महिला प्रधान आरक्षक लक्ष्मी रजक की भूमिका सराहनीय रही।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.