Type Here to Get Search Results !

आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य समर्पित भाव से पूर्ण करें कार्यकर्ता

पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने ली भाजपा नगर एवं जिले की बैठक

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी में संगठन स्तर पर आजीवन सहयोग निधि की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश संगठन से निर्देश दिए गए हैं कि कार्यकर्ता इस बावद प्राणप्रण से जुटें। इसी संबंध में बैठक लेने आए पार्टी के वरिष्ठ नेता,अभियान के जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि पार्टी के प्रति हमारा दायित्व हमारी निष्ठा से उजागर होना चाहिए। अत: जिसे जो जिम्म्ेदारी दी जाती है, उसे वह पूरे समर्पण के साथ पूरा करें। मलैया ने कहा कि पाटी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत व आजीवन सहयोग निधि के समर्पण से ही खड़ा हुआ है।

 वरिष्ठ जन व पदाधिकारी उपस्थित रहे 

 भाजपा के रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में पूर्वान्ह बैठक आयोजित हुई। पूर्व मंत्री मलैया ने पहले जबलपुर नगर और फिर जबलपुर ग्रामीण की बैठक ली। नगर की बैठक में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक रोहाणी, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, राजकुमार मेहता, पंकज दुबे, अश्विनी परांजपे, राममूर्ति मिश्र, अभय सिंह ठाकुर, अंजू भार्गव, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, हर्षित सिंघई, राजेश मिश्र, शरद ताम्रकार, रंजीत पटैल, कैलाश साहू, रूपा राव, संजय यादव व रवीन्द्र पचौरी सहित सभी वरिष्ठजन उपस्थित थे। पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि से आजीवन सहयोग निधि समर्पण अभियान शुरू हो जायेगा। मलैया ने कहा कि पिछली बार से दोगुना निधि तो कम से कम एकत्र की ही जाए। पिछली बार 97 लाख रुपयं की निधि समर्पित की गई थी। इस बार दो करोड़ से अधिक राशि एकत्र कर लिए जाने की बात स्थानीय जिम्मेदारों द्वारा कही गई। ग्रामीण भाजपा से अलग से राशि तय की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.