जल मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों का आव्हान करते हुए कहा कि आप सब लोग मिलकर तय करें कि नर्मदापुरम का एक दिन गौरव दिवस के रूप में मनाएं। उन्होंने बताया कि मैने आज ही मेरे पैतृक गांव जैत में घर-घर जाकर मिला हूं। ग्राम सभा की है। गांव के विकास के लिए योजनाएं बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि आप सब लोग भी अपने-अपने गांव शहर के गाैरव दिवस के लिए दिन तय करे जिसमें सभी मिलकर गांव शहर में इकठ्ठे होकर आएं अपने गांव व शहर के विकास में जुट जाएं। आप सब मिलकर ठान लें तो गांव शहर के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी। जिससे हमारे शहर गांव की उन्नति हो सके।
मुख्यमंत्री ने किया आव्हान सब मनाएं अपने गांव, शहर का गौरव दिवस
February 09, 2022
0
Tags
