Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिये आवेदन 10 फरवरी तक आमंत्रित



मंदसौर 8 फरवरी 22/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया कि राज्‍य शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कैलेण्‍डर वर्ष 2021 में महिलाओं के क्षेत्र में समाज सेवा, महिला सुरक्षा वीरता तथा साहस के कार्य करने पर व्‍यक्तिगत एवं संस्‍थागत सामजिक कार्यों को प्रोत्‍साहित करने हेतु 6 पुरस्‍कार प्रदान किये जाते है। जिसमें रानी अंवती बाई वीरता पुरस्‍कार, राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्‍कार, विष्‍णु कुमार समाज सेवा पुरस्‍कार, मुख्‍यमंत्री नारी सम्‍मान रक्षा पुरस्‍कार, अरूणा शानबाग साहस पुरस्‍कार, राष्‍ट्रमाता पद्मावती पुरस्‍कार दिये जाएगें। पुरस्‍कार के संबंध में नियम एवं पात्रता शर्ते वेबसाईड www.mpwcdmis.gov.in  पर देखी जा सकती है। इच्‍छुक आवेदक अपना आवेदन 10 फरवरी 22 तक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्‍पर्क कर सकते है। 



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.