सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया 12 फरवरी को रायसेन में प्रधानमंत्री फसल बीमा की दावा राशि वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। साथ ही पुलिस थाना सलामतपुर के नवीन भवन और पुलिस चौकी सिन्डोरा के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे।
प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया 12 फरवरी को प्रातः 09 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 9.45 बजे सलामतपुर पहुचेंगे तथा सलामतपुर के नवीन पुलिस थाना भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मंत्री डॉ. भदौरिया प्रातः 11 बजे रायसेन स्थित वन परिसर सागर तिराहा में प्रधानमंत्री फसल बीमा की दावा राशि का सिंगल क्लिक से वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 01 से 01.30 बजे तक सर्किट हाउस में आरक्षित समय है। प्रभारी मंत्री डॉ भदौरिया दोपहर 02 बजे रायसेन तहसील के ग्राम सिन्डोरा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण करेंगे तथा दोपहर 2.30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगे।
