Type Here to Get Search Results !

एक थाना ऐसा, जहां 3 माह में 2 बार पुलिस ही गिरफ्तार हो चुकी

रेत के डंपर निकालने रिश्वत मांग रहे टीआई सहित 3 पुलिसकर्मी पकड़े

 रीवा। जिले का गोविंदगढ़ ऐसा पुलिस थाना है जहां बीते 3 माह में दो बार पुलिसकर्मी गिरफ्तार हो चुके हैं। ये प्रकरण रिश्वतकांड से जुड़े हैं, जिसमें ताजा मामला रविवार को लोकायुक्त पुलिस की रेड का है, जहां रेत ठेकेदार से डंपर निकालने देने के एवज में रिश्वत लेते थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह सहित 3 पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। इससे पहले नवंबर 2021 में गोविंदगढ़ टीआई एसएस बघेल और देशराज सिंह परिहार को ट्रैप किया जा चुका है। 

 थाने में ही ले रहे थे रिश्वत की रकम,6 माह बाद रिटायरमेंट

गोविंदगढ़ टीआई वीरेंद्र सिंह 6 माह बाद रिटायर होने वाले हैं, वे रेत व्यवसायी से 12 हजार रुपए महीना रेत के डंपर निर्विघ्न निकलने देने के ले रहे थे। उन्होने रेट बढ़ाते हुए 15 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया तो लेने-देने के संबंध में तनाव आ गया। रेत व्यवसायी ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत कर दी। रविवार को पूर्वान्ह टीआई वीरेंद्र सिंह,प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सिंह बबुआ और आरक्षक राजकुमार को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी पुलिसकर्मियों ने सीधी और शहडोल जिला स्थित सोन नदी की रेत खदान से गाड़ियों की एंट्री के बदले रेत कारोबारी से पैसों की डिमांड की थी। रकम नहीं देने पर कारोबारी का डंपर थाने में खड़ा कर लिया गया था। रेत व्यवसायी मुनीष पटेल ने लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ से शिकायत की जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्रैप किया गया। यह कार्रवाई डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार व इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार के नेतृत्व में 20 सदस्यीय टीम द्वारा की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.