प्राचार्य रमा कनेरे अपने सतत विशिष्ट कार्यो के लिये और छात्राओं के चहुँमुखी विकास के
लिये अपने प्रयासों के लिए भी जानी जाती हैं। 26 जनवरी 2018, 26 जनवरी 2019, 26
जनवरी 2021 को भी खेलकूद, विज्ञान, बोर्ड कक्षाओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं
मतदाता जागरूकता पर किये गये विशिष्ट कार्यो हेतु प्रशस्ति पत्रा प्रदान किया गया है।
जून 2021 में अनुविभागीय अधिकारी बैहर द्वारा कोविड-19 पर किये गये कार्य हेतु
प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया था। गुरूकुल फिजिकल एजूकेशन फॉर ट्रेनिंग एण्ड रिसर्च इण्डिया
द्वारा एजूकेशन स्पोर्ट एण्ड गर्ल्स, सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग हेतु किये गये कार्य हेतु बेस्ट टीचर
का अवार्ड 2021 के लिए 26 जनवरी 2022 को दिया गया। प्राचार्य रमा कनेरे को प्रशस्ति
पत्र प्रदान किये जाने से शाला की छात्राओं एवं स्टॉफ में अत्यधिक उत्साहित प्रसन्न हैं।
विकासखण्ड बिरसा के लिये भी यह अत्यन्त हर्ष का विषय है।
