होशंगाबाद/04,फरवरी,2022/ शासकीय प्राथमिक शाला कास्दारैयत में प्राथमिक शिक्षक के
पद पर पदस्थ श्रीमती लक्ष्मी दुबे का एक दिन का वेतन कटेगा। संकुल प्राचार्य शासकीय
उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सुखतवा ने बताया है कि 4 फरवरी को सहायक आयुक्त
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कास्दारैयत का निरीक्षण किया
गया। निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षक बिना पूर्व सूचना के शाला में अनुपस्थित पाई गई।
इस
दशा में श्रीमती दुबे का 4 फरवरी का अवैतनिक अवकाश किया गया है।
