विदिशा 19 फरवरी 2022श्रम विभाग ने सभी कलेक्टर्स और श्रम अधिकारियों को निर्देश
दिये हैं कि भवन एवं अन्य संनिर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायें।
आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राही के परिवार को एक वर्ष में 5 लाख रूपये तक
के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है। आयुष्मान योजना के हितग्राहियों में भवन
संनिर्माण कार्य में लगे श्रमिक भी पात्रता रखते हैं। सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारीजनपद
पंचायतों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि वे
अपने क्षेत्र में पंजीबद्ध श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड तैयार कराएं।
