Type Here to Get Search Results !

सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित हैं- स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश के किसानों को फसल बीमा दावा राशि का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है, उनके हित के लिए सदैव कार्य करती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रारंभ की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में प्रति वर्ष 6 हजार रू की राशि तीन किस्मों में जमा की जाती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भी प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ की गई, जिसके तहत किसानों को प्रति वर्ष चार हजार रू की राशि प्रदान की जा रही है। इस प्रकार प्रदेश में प्रतिवर्ष 10 हजार रू की राशि प्रतिवर्ष किसानों के खातों में वितरित की जा रही है। इसके साथ ही किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कृषि यंत्र खरीदी में सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।  
 
कार्यक्रम में सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिले में फसल बीमा के तहत एक लाख 48 हजार 72 दावों का 269 करोड़ 80 लाख रू दावा राशि का भुगतान किसानों को किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों के लिए बहुत मददगार योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओं का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।
कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री पीएम फसल बीमा के तहत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 में एक लाख 48 हजार 72 दावों का 269 करोड़ 80 लाख रू फसल बीमा किसानों के खातों में भुगतान किया गया है। उन्होंने बातया कि जिले में वर्ष 2021-22 में कुल 2028 सिंचाई उपकरणों स्प्रिंकलर, पाईप लाइन और विद्युत पम्प पर लगभग 250 लाख रू का अनुदान किसानों को वितरित किया गया है। कार्यक्रम में, बैतूल जिले में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना गया





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.