Type Here to Get Search Results !

हनुमानताल जैन मंदिर के सामने खतरनाक भवन को प्रशासन ने किया जमींदोज

कलेक्टर के दो बार दौरे के बाद प्रशासन की कार्रवाई जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में जनसामान्य के लिए खतरा बने एक जजर्र भवन को जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने गिरा दिया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा विगत दिनों दो बार हनुमानताल क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद आज जैन मंदिर के सामने एक जजर्र भवन को बुल्डोजर से गिरा दिया गया। एसडीएम अधारताल नम: शिवाय के निर्देशन में नगर-निगम और प्रशासन की टीम ने खतरनाक भवन पर कार्रवाई की। दरअसल, निरीक्षण के दौरान नजर पड़ने के बाद कलेक्टर ने ही इस बावत निर्देश दिए थे। इसलिए आज प्रशासन ने यहां छह सौ वर्गफीट पर बने इस पुराने और जजर्र हो चुके मकान को गिरा दिया। इस दौरान यहां तहसीलदार राजेश सिंह, नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल सहित सभी संबंधित अमला मौजूद रहा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.