श्योपुर, 15 फरवरी 2022
जिला चिकित्सालय श्योपुर में आरबीएसके योजना अंतर्गत 06 वर्षीय बालक हिमांशु बैरवा पुत्र श्री रामकरण बैरवा निवासी बगवाडा आसीदा को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया है।
आरबीएसके योजना प्रभारी श्रीमती स्नेहलता गुर्जर ने बताया कि बच्चें को कम सुनाई देने की समस्या थी। जिस पर डॉ हरि शाक्य द्वारा परीक्षण कर श्रवण यंत्र लगाने हेतु दिये गये परामर्श पर बच्चें को योजना के तहत निशुल्क श्रवण यंत्र लगाया गया।
