Type Here to Get Search Results !

संस्कारधानी में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा दहाई पर,राजधानी में बनी है टेंशन

जबलपुर। जिले में लगातार घट रहे कोरोना संक्रमितों के केसों ने राहत दी है। बुधवार को मिली रिपोर्ट के मुताबिक संस्कारधानी में 98 नए पॉजिटिव केस मिले, वहीं एक्टिव केसों की संख्या 1652 हो गई। स्वस्थ होने पर 414 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमण कम होने से जहां संस्कारधानी में राहत है वहीं राजधानी भोपाल में 574 नए केस बढ़ने से टेंशन बनी है। इंदौर में 365, नरसिंहपुर में 106, सिवनी में 82,बालाघाट में 80, छिंदवाड़ा में 49,कटनी में 23, मंडला में 11 व रीवा में 21 नए केस मिलने की खबर है। स्वास्थ विभाग के अनुसार संक्रमण दर 4.56 प्रतिशत हो गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.