वनों से बाहुल्य बैहर अंतर्गत कार्यालय परियोजना प्रशासक के समीप स्थित सभा हाल में दिनांक 8 फरवरी 2022 को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट की शाखा बैहर व बिरसा के शाखा व समिति प्रबन्धको की शाखा अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक का
आयोजन कलेक्टर व बैंक प्रशासक डॉ गिरिश कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया।
बैठक के दौरान राजीव सोनी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालाघाट ने बताया कि आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्था भोपाल व पी.एस. तिवारी प्रबन्ध संचालक अपैक्स बैंक भोपाल, पी के सिद्धार्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता व पंजीयक जबलपुर, पंकज गुप्ता सभागीय शाखा प्रबंधक अपैक्स बैंक जबलपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों के परिपालन में शाखावार बैठके ली जा रही है। इस बैठक में बैंक मुख्यालय से आर.एस.सेवाईवार झेत्रीय अधिकारी, राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री सोनी ने उपस्थित शाखा व समिति प्रबन्धकों को निर्देशित किया कि कृषि ऋणों की वसूली की राशि समिति के सेविंग खाते में जमा नही करना है । यदि ऐसा पाया जाता है तो सबन्धितो पर कार्यवाही की जावेगी।
