Type Here to Get Search Results !

आईटीआई अंकसूची में सुधार के लिये 15 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित


कटनी (9 फरवरी)- नोडल एवं प्रचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कटनी ने बताया कि कौशल विकास संचालनालय मध्यप्रदेश के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई अंतर्गत वर्ष 1955 से 2012 तक समस्त छात्र जिनकी अंकसूची में नामपिता का नाममाता का नाम या अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि होतो वे अपने संबंधित आईटीआई में उपस्थित होकर ऑफलाईन ग्रेवियंस दर्ज कराकर सुधार करवा सकते हैं। इसके साथ ही वर्ष 2013 के बाद के प्रशिक्षार्थियों के लिये ऑनलाईन त्रुटि सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह त्रुटि सुधार कार्य 15 फरवरी 2022 तक कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये नोडल शासकीय आईटीआई कटनी में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

क्रमांक/218/056/विजय/तिवारी





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.