Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी देने हेतु शिविरों का आयोजन

रायसेन, 14 फरवरी 2022
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित नवीन योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की विस्तृत जानकारी देने के लिए कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई मण्डीदीप में 15 फरवरी को एवं शासकीय आईटीआई देवरी में 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। साथ ही किन इकाईयों, सेवा एवं व्यवसाय में ऋण प्राप्त कर रोजगार स्थापित किया जा सकता है। इसकी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवा जो अपना स्वयं का उद्योग (विनिर्माण), सेवा या व्यवसाय इकाई स्थापित करना चाहते हैं वह इन शिविरों के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर योजना में ऋण हेतु एमपी ऑनलाईन के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.