Type Here to Get Search Results !

आज खरगोन, सनावद और बड़वाह में आयोजित होंगे शिविर

खरगोन 13 फरवरी 2022। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खरगोन के महाप्रबंधक श्री एसएस मण्डलोई ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना के मागदर्शन एवं ऋण प्रकरण तैयार करने के लिए आज सोमवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खरगोन, जनपद पंचायत कार्यालय बड़वाह एवं नगरपालिका कार्यालय सनावद में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री उद्यम क्रान्ति योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर में 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान का प्रावधान है। वहीं 18 से 40 वर्ष तक के युवा जो 12 वी उत्तीर्ण है वे आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो के साथ शिविर में उपस्थित होकर ऑनलाईन ओवदन पोर्टल के माध्यम से कर सकते है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.