खरगोन 13 फरवरी 2022। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा रविवार को हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 44 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 1208 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिले में अब कुल 250 मरीज स्थिर है। इनमें 02 मरीज अस्पताल में और 248 मरीज होम आयसोलशन में हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 89 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक कुल 19307 मरीज पॉजिटिव हुए हैं। जिनमें से 18699 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं जिले में अब कुल 468627 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 445965 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 955 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए और 2040 की रिपोर्ट आना शेष हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित मरीज की मृत्यु नहीं है। जिले में अब तक कुल 358 मृत्यु हुई है।
Breaking News
Loading...
