Type Here to Get Search Results !

आबकारी दस्ते ने दबिश देकर महुआ लाहन किया जब्त, तीन प्रकरण किए दर्ज



कटनी. 03 फरवरी- अवैध मदिरा के संग्रहण परिवहनविक्रयनिर्माण में रोकथाम लगाने जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02 द्वारा जुहलानदीपारमछरिया डेरा में उड़नदस्ता बी टीम आबकारी उप निरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल के नेतृत्व में दबिश दी गई। इस दौरान 780  किलोग्राम महुआ लाहन (लगभग 195 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा) और 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा के कुल 3 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के पंजीबद्ध किए गए। मौके पर महुआ लाहन का सैंपल लेकर उसे नष्ट कराया गया। जब्त किए गए लाहन व मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 39,750 रूपये है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.