जबलपुर में कोरोना से लगातार 9 वें दिन मौत का रिकार्ड, पॉजिटिव केस घटे
February 16, 2022
0
जबलपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का पीक गुजर जाने के बाद संक्रमित मरीज की मौत का लगातार 9 वें दिन रिकार्ड बना। सरकारी रिकार्ड में 9 फरवरी के बाद हर दिन एक मरीज की मौत दर्ज की गई और माह के 16 दिन में 12 लोगों की मौत हुई। बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 45 नए पॉजिटिव केस मिले और स्वस्थ होने पर 104 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक्टिव केसों की संख्या 351 बची है। जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घटने के बीच गुरुवार से 10वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो रही हैं, जिसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश के अनुसार स्कूल प्रबंधन को सावधानी बरतने कहा गया है। प्रशासन ने एक टीम बनाकर परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
Tags