Type Here to Get Search Results !

आवेदकों की समस्याओं से अवगत हुए कलेक्टर जनसुनवाई कार्यक्रम में 82 में से 22 का निराकरण



7 विदिशादिनांक आठ फरवरी 2022

कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव को आज मंगलवार को 

जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों ने अपनी व्यक्तिगत और 

सार्वजनिक समस्याओं की ओर आवेदन प्रस्तुत कर ध्यान आकर्षित 

कराया है। कलेक्टर श्री भार्गव ने आज सम्पन्न हुई जनसुनवाई 

कार्यक्रम में प्राप्त 82 आवेदनों में से 22 को मौके पर निराकरण  

कराया है शेष लंबित आवेदनो पर समय सीमा में कार्यवाही कर 

संबंधित आवेदको को अवगत कराने के निर्देश उनके द्वारा दिए 

गए है।जिला पंचायत के सभागार कक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम में 

सहायक कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर के अलावा अन्य विभागो 

के अधिकारियों ने पंक्तिबद्ध रो में बैठकर प्राप्त आवेदनों पर 

निराकरण की कार्यवाही की है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.