श्योपुर, 12 फरवरी 2022
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर वार्ड 17 में नगरपालिका द्वारा प्रातः 11 बजे से आयोजित किये गये शिविर में आवास से संबंधित 73 आवेदन प्राप्त हुए। नगरपालिका की टीम द्वारा आवेदनों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही के अनुसार 73 आवेदनो में से 16 आवेदन का निराकरण करते हुए उन्हे आगामी सूची में राशि जारी करने हेतु कार्यवाही की जायेगी। पटवारी जांच में लंबित 25, भू स्वामीत्व दस्तावेज न होने से अनुमोदन हेतु लंबित 12, नवीन आवेदन 20 प्राप्त हुए। द्वितीय किस्त की मांग के लिए 08 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 07 हितग्राहियों की जीयो टेकिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। इन हितग्राहियों को आगामी सूची में राशि जारी की जायेगी। एक हितग्राही का कार्य पूर्ण न होने के कारण जीयो टेकिग नही हुई है, कार्य पूर्ण होने के उपरांत उक्त हितग्राही के आवास की जीयो टेकिंग कर किस्त जारी करने की कार्यवाही की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा गत दिवस वार्ड 17 के भ्रमण के दौरान आवास से संबंधित समस्याएं सामने आने पर नगरपालिका को शिविर लगाने के निर्देश दिये गये थे।
