बैंक, मॉल, बीमा-दूरसंचार कंपनियां, फोटो कॉपी की दुकानों में सेटिंग
नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया के जमाने में साइबर फ्रॉड के मामले देशभर में बढ़ रहे हैं, वहीं पुलिस की सायबर सेल भी नए-नए तरीके इजाद करने वाले सायबर ठगों को वारदातों के अनुपात में पकड़ नहीं पा रही है। ये खबर आपको चौंका देगी कि आपकी पर्सनल जानकारी, बैंक डेटा आदि सिर्फ 5 रुपए में खरीदी जा रही है। नई दिल्ली की सीआईडी ने सायबर क्राइम की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है कि बैंक, मॉल, दूरसंचार कंपनियां, बीमा और फोटोकॉपी करने वाल दुकानें व ऑनलाइन स्टॉल ग्राहक की पर्सनल जानकारी पांच-पांच रुपए में सायबर ठगों को बेच देते हैं, और लीक कर देते हैं। खबर के मुताबिक सीआईडी यानी अपराध जांच विभाग ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि केवल 5 रुपये में लोगों की पर्सनल जानकारियां बेची जा रही हैं। सीआईडी ने साइबर फ्रॉड के ऐसे ही एक मामले का खुलासा किया है। सीआईडी के एसपी एस कार्तिक के अनुसार, यह डेटा अपराधियों को बैंक, मॉल, दूरसंचार कंपनियों, बीमा, जेरॉक्स और अन्य स्थानों के माध्यम से मिलता है। इसके बदले में साइबर अपराधी डेटा देने वाले को पैसे देते हैं। जिसमें प्रत्येक डेटा की कीमत 5 रुपए तय की जाती है। डेटा डीलिंग साइबर धोखाधड़ी के व्यवसाय का एक हिस्सा हो चुका है।