भूकंप..बड़वानी से इंदौर तक कांपी जमीन, 5 किमी नीचे रहा ऐपी सेंटर
February 24, 2022
0
इंदौर। प्रदेश के सिवनी जिले में लगातार हुई भूगर्भीय हलचल के बाद गुरुवार की सुबह 4: 53 बजे इंदौर से 125 किमी दूर बडवानी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मैग्नीट्यूट मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किमी नीचे था। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंपन होने से लोग घबरा गए। बड़वानी से इंदौर तक जमीन में कंपन की खबरें हैं, लेकिन एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक इंदौर में किसी तरह के झटके महसूस नहीं किए गए। बताया गया कि भूकंप के हल्के झटकों से कई लोगों की नींद खुल गई। इस वजह से बडवानी और आसपास के इलाकों में सुबह से खलबली मची हुई है। हालांकि, इंदौर में किसी तरह के झटके महसूस नहीं किए गए, लेकिन भूकंप की जानकारी लगने के बाद इंदौर में भी हलचल रही।
Tags