Type Here to Get Search Results !

ईओडब्ल्यू ने 50 हजार की रिश्वत लेते लेबर ऑफिसर को गिरफ्तार किया

फार्म हाउस का निरीक्षण कर श्रम कानून में छूट देने मांगे थे एक लाख

 जबलपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू )ने मंडला में पदस्थ जिला लेबर ऑफिसर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम की कार्रवाई से खबलबली मच गई। ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लेबर ऑफिसर ने फार्म हाउस का निरीक्षण करने के बाद फरियादी तनुज लोहान से 50 हजार की रिश्वत मांगकर मामला निपटाने कहा था।

 50 हजार की दूसरी किश्त लेते दबोचा गया

 ईओडब्ल्यू से मिली जानकारी के मुताबिक मंडल निवासी तनुज लोहान का फार्म हाउस है,कुछ दिन पहले मंडला में पदस्थ जिला श्रम अधिकारी जितेंद्र मेश्रम द्वारा फार्म हाउस का निरीक्षण किया गया था निरीक्षण के बाद श्रम निरीक्षक जितेंद्र द्वारा फार्म हाउस के मालिक तनुज से उसके खिलाफ श्रम कानूनों के प्रावधानों के तहत कार्रवाई नहीं करनी के एवज में 1 लाख रु पए की मांग की थी। जिसमें से 29 जनवरी को तनुज द्वारा 50 हजार रु पए श्रम निरीक्षक को दे दिए गए थे। इसके बाद तनुज द्वारा ईओडब्ल्यू एसपी जबलपुर देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत से मामले की शिकायत की। एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी जिला लेबर ऑफिसर जितेंद्र मेश्रम को ग्राम देवांगन टोला जिला मंडला मैं यात्री प्रतीक्षालय के सामने 50 हजार रु पए नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में की गई। 

आय से अधिक सम्पत्ति की जांच शुरू

 बताया जा रहा है कि ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम द्वारा आरोपी जिला लेबर ऑफिसर जितेंद्र को रंगे हाथों रिश्वत के रु पए सहित पकड़े जाने के बाद उसकी आय से संबंधित जांच भी शुरू कर दी गई है। अब तक की नौकरी में आरोपी जितेंद्र ने कितनी सैलरी पाई है एवं उसके अलावा कितनी सम्पत्ति बनाई है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.